Wednesday 15 August 2018

आज का सुभाषित / Today's Subhashita.


अति  रूपेण  वा  सीता  अति गर्वेण  रावणः  |
अतिदानाद्बलिर्बद्धो  ह्यतिः सर्वत्र वर्जयेत्   ||
                               - चाणक्य नीति (३/१२ )

भावार्थ -  अत्यन्त रूपवती होने के कारण ही भगवान श्रीराम
की पत्नी सीता का लङ्काधीश रावण द्वारा अपहरण  हुआ
और अत्यन्त अभिमानी होने के कारण ही लङ्काधीश रावण
का सर्वनाश हुआ |  दानवराज बलि को भी अत्यन्त दानशील
होने के कारण विष्णु भगवान के वामन अवतार द्वारा बन्धक
बनाया गया था |  इसी लिये कहा गया है कि किसी भी गुण ,वस्तु
या अच्छे कार्य की भी चरम सीमा अच्छी नहीं होते है और प्रत्येक
स्थिति में इस प्रवृत्ति से बचना चाहिये  |
 (इस सुभाषित में देवी सीता, लङ्काधीश रावण तथा दानवराज
बलि के कथानकों को उपमा के रूप में प्रयुक्त कर यह सार्वभौम
तथ्य प्रतिपादित किया है  किसी भी वस्तु या बात की अति चाहे
वह अच्छी ही क्यों न हो हानिकार होती है और उस से बचना चाहिये|
सीता और रावण के प्रसंग से तो सभी परिचित हैं | राजा बलि का
कथानक श्रीमद्भागवत पुराण में व्यक्त है | उसे जानने के लिये कृपया
इस लिंक का प्रयोग करें -  https//hi.wikipedia.org/wiki/वामनावतार

Ati  roopena  vaa   Sita  ati  garvena  Raavanah.
Atidaanaadbalirbaddho  hyatih  sarvatra  varjayet.

Ati = very, too much.     Roopena =being beautiful.
Vaa= or,  is it ?     Sita = the consort of Lord Rama.
Garvena = by being very proud.   Ravanah=name of
the demon king and the ruler of Lanka.  Ati+daanaat
+ Balih + baddho.     Daanaat = by being charitable.
Bali = The demon king of the underworld.  Baddho=
bounded.   Hyati = hi + ato.    Hi =surely.   Savatra=
in every case, everywhere.      Varjayet = should be
given up.

i.e.    Devi Sita, the consort of Lord Shri Ram was
abducted by Ravana, the demon King, because of her
being very beautiful, and Ravana himself got killed
due to his excessive pride  The Demon King Bali was
kept under bondage only because of  his very charitable
nature.  That is why it is said that too much of any thing,
even if  it may be good, is harmful and should be given
up in every case.

(The legends of  Lord Ram and Demon King Bali are used
in this Subhashita as similes to prove a point. Every one is
aware about Lord Ram, but those who may not be aware  of
the legend of King Bali may please use this link - https//www.
astroved.com/astropedia/en/gods/vamana.)

No comments:

Post a Comment